यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब : दिल्ली सरकार

यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब : दिल्ली सरकार

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने कहा कि उसने राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में नावों को तैनात किया है और 21 अन्य को भी आपात स्थिति के लिए तैयार रखा है।

विभाग ने कहा कि दिल्ली में मूसलाधार बारिश के कारण ही नहीं, बल्कि इसलिए भी कि हरियाणा ने हथिनीकुंड बैराज से नदी में अधिक पानी छोड़ना शुरू कर दिया है, इससे जलस्तर बढ़ा है।

विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन और दिल्ली पुलिस को यमुना के बाढ़ के मैदानों में रहने वाले लोगों को निकालने के लिए कहा गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार तक 463.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

अकेले गुरुवार को दिल्ली में दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच करीब 72 मिमी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को भी हल्की और मध्यम बारिश की संभावना जताई है।  (आईएएनएस)

गोपी बहू कितना ग्लैमर अवतार देखकर चौंक जाएंगे आप!

गुलाबजल इतने लाभ जानकर, दंग रह जाएंगे आप...

गोरापन पल भर में...अब आपके हाथों में



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0