मैं चाहता हूं मेरे पिता को सब ‘टाईगर के पिता’ के रूप में जाने जाएं

मैं चाहता हूं मेरे पिता को सब ‘टाईगर के पिता’ के रूप में जाने जाएं

नई दिल्ली। अभिनेता टाईगर श्रॉफ ने कहा कि उन्हें ‘जैकी श्रॉफ का बेटा’ बनकर गर्व महसूस होता है, लेकिन वह इतनी मेहनत करना चाहते हैं कि लोग उनके पिता को ‘टाईगर श्रॉफ के पिता’ के रूप में जानें।

इस युवा अभिनेता ने कहा कि फिल्म जगत में कदम रखने के बाद एक स्टारकिड से परे अपनी अलग पहचान बनाना उनके लिए चुनौती थी। उनका मानना है कि समय के साथ वह खुद को साबित करने में सफल हुए हैं।

टाईगर ने आईएएनएस को बताया, ‘‘मैं हमेशा से अपने पिता, उनकी उपस्थिति और फिल्म जगत में उनके प्रभाव से परिचित था। ऐसे में उससे खुद को अलग करना मेरे लिए एक चुनौती थी और अब यह कहना गलत नहीं होगा कि मैं अपने पिता के नाम का प्रयोग किए बिना, अपने तरीके से अपनी पहचान साबित करने में सफल हूं।’’

अभिनेता ने आगे कहा, ‘‘मुझे ऐसा नहीं लगता है कि दर्शकों ने मुझे सिर्फ इसलिए अपनाया है क्योंकि मैं ‘जैकी श्रॉफ का बेटा’ हूं। मैंने पहले ही इसे अपना लिया है और अब भी मैं कहता रहता हूं कि मुझे गर्व है कि मैं ‘जैकी श्रॉफ का बेटा’ हूं और मेरा लक्ष्य है कि उन्हें सब ‘टाईगर श्रॉफ के पिता’ के रूप में जाने।’’

टाईगर  ने कहा, ‘‘एक बार मैं यह कर दूं, तब मुझे खुद को लेकर अच्छा महसूस होगा।’’
(आईएएनएस)

पुरुषों की इन 5 खूबियों पर मर-मिटती हैं महिलाएं

10 टिप्स:होठ रहें मुलायम, खूबसूरत व गुलाबी

5 घरेलू उपचार,पुरूषों के बाल झडना बंद



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0