पाकिस्तान में प्रिंस विलियम, केट के लिए वीवीआईपी सुरक्षा

पाकिस्तान में प्रिंस विलियम, केट के लिए वीवीआईपी सुरक्षा

इस्लामाबाद। पांच दिवसीय पाकिस्तान दौरे पर पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन को स्थानीय बलों, अर्धसैनिक बलों और पुलिस की सहायता से ब्रिटेन से आए सुरक्षाकर्मी सुरक्षा प्रदान करेंगे। शाही दंपति अपने तीन बच्चों के साथ सोमवार रात इस्लामाबाद पहुंचे। यह यात्रा 13 वर्षों में ब्रिटिश शाही परिवार के किसी सदस्य की पहली पाकिस्तान यात्रा है।

अधिकारियों ने मंगलवार को डॉन न्यूज को बताया कि ब्रिटेन से एक एडवांस सुरक्षा दल, जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा सुरक्षाकर्मी हैं, वे इस्लामाबाद पहुंचे और कैम्ब्रिज के ड्यूक और डचेस के सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।

इसके अलावा, इस्लामाबाद में ब्रिटिश उच्चायोग के सुरक्षा अधिकारियों ने भी दंपति की सुरक्षा कड़ी कर दी।

सेना, रेंजर्स और फ्रंटियर कांस्टेबुलरी (एफसी) की टुकड़ी भी आने वाले शाही जोड़े के लिए वीवीआईपी सुरक्षा इंतजाम में शामिल हैं।

शहर में शाही दंपति की गतिविधियों के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक वीवीआईपी मार्ग की व्यवस्था की जाएगी। ब्रिटिश शाही परिवार के सदस्यों को बॉक्स सुरक्षा भी प्रदान की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि भारी सुरक्षा वाले डिप्लोमैटिक एन्क्लेव में उनके ठहरने को लेकर भी व्यवस्था की गई है।

डिप्लोमैटिक एन्क्लेव के पास ऊंची इमारतों की छतों पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त टुकड़ियों को तैनात किया गया है।

अधिकारियों ने डॉन न्यूज को बताया कि मंगलवार को दंपति पाकिस्तानी स्मारक का दौरा करेंगे।

वे अपराह्न में प्रधानमंत्री इमरान खान और राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से मिलने वाले हैं।

जियो न्यूज के मुताबिक, प्रिंस विलियम और केट बुधवार को लाहौर का दौरा करेंगे।

शाही जोड़ा शुक्रवार को ब्रिटेन लौट जाएगा। (आईएएनएस)

महिलाओं के शरीर पर  तिल,आइये जानते हैं   इसके राज

5 घरेलू उपचार,पुरूषों के बाल झडना बंद

सोनाक्षी के बोल्ड लुक्स देखकर हैरान हो जाएंगे आप!



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0