समंदर के किनारे बिना शर्ट पहने नजर आए विन डीजल

समंदर के किनारे बिना शर्ट पहने नजर आए विन डीजल

लॉस एंजेलिस। हॉलीवुड सुपरस्टार विन डीजल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसने उनके प्रशंसकों को अपनी ओर खूब आकर्षित किया। विन द्वारा साझा की गई इस तस्वीर में वह बीच पर अपनी बॉडी को फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। इसमें विन को सिर्फ एक लंबे शॉर्ट्स पहने देखा जा सकता है।

तस्वीर के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, हम रास्ता ढूंढ़ लेंगे या बना लेंगे..बार्का बीसी।

डीजल की बॉडी पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, आप सबसे हॉट हैं।

एक ने लिखा, इतना हॉट बनना बंद करें।

डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, इस तस्वीर में डीजल का अंडरवियर भी देखने को मिल रहा है, जिसमें बार्का बीसी लिखा हुआ है। यह एक वीडियो गेम का नाम है, जिसे अभिनेता ने साल 2011 में लॉन्च किया था। (आईएएनएस)

सोनाक्षी के बोल्ड लुक्स देखकर हैरान हो जाएंगे आप!

जानिये, दही जमाने की आसान विधि

बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0