महिला कलाकार ज्यादा मुखर हैं : विद्या बालन

महिला कलाकार ज्यादा मुखर हैं : विद्या बालन

मुंबई। अभिनेत्री विद्या बालन का मानना है कि भारत के लोगों को चिंता होने लगी है, क्योंकि उनकी पत्नी, मां, बेटी, बहन अपनी यथास्थिति के खिलाफ आवाज उठा रही हैं और अपनी स्थिति को चुनौती दे रही हैं। वहीं अभिनेत्री ने पुरुष कलाकारों पर चुटकी लेते हुए कहा कि देश के ज्वलंत मुद्दों पर जहां उन्होंने चुप्पी साधे रखा, वहीं महिला कलाकारों ने अपनी आवाज को बुलंद किया। आर्ट नाम की एक बातचीत के दौरान सेंट जेवियर्स कॉलेज में विद्यार्थियों से मुखातिब होने के दौरान अभिनेत्री ने कहा, मेरे ख्याल से कई मामलों में महिला कलाकार ज्यादा मुखर रही हैं वहीं पुरुष कलाकारों ने अपना मुंह भी नहीं खोला, इसी वजह से हमें कहा गया कि आप जो कर रहे हैं, उसी से क्यों नहीं चिपके रहते हैं। धमकी दी गई। सिर्फ इसलिए, क्योंकि हम (महिलाएं) अपनी यथास्थिति को चुनौती दे रहे हैं।
(आईएएनएस)

हर मर्द में छिपी होती है ये 5 ख्वाहिशें

घरेलू उपाय से रखें पेट साफ

अनचाहे बालों को हटाना अब मुसीबत नहीं...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0