रोमांटिक फिल्में करना चाहते हैं विक्की कौशल

रोमांटिक फिल्में करना चाहते हैं विक्की कौशल

मुंबई। अभिनेता विक्की कौशल मेघना गुलजार की, फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित फिल्म की शूटिंग की शुरुआत 2021 में करेंगे। हालांकि अभिनेता ने हाल ही में अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा है कि वह रोमांटिक फिल्में करना चाहते हैं।

रोमांटिक किरदार को लेकर अभिनेता ने कहा, ‘‘मैं वास्तव में ऐसी फिल्में करना चाहता हूं। अगर मुझे ऐसी फिल्मों के लिए अच्छे प्रस्ताव मिलते हैं तो मैं जरूर काम करना चाहूंगा। दर्शक मुझे पर्दे पर रोमांस करता हुआ देख सकेंगे, क्योंकि हर फिल्म में एक रोमांटिक एंगल होता है, लेकिन उसकी सीमा क्या होगी, ये मैं नहीं कह सकता।’’

अभिनेता ने बताया कि फील्ड मार्शल मानेकशॉ, जो सैम बहादुर के नाम से लोकप्रिय हैं, उनका जन्म 3 अप्रैल 1914 को अमृतसर में हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे माता-पिता पंजाब से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए 1971 के युद्ध को करीब से देखा है। उस समय, इंदिरा गांधी और सैम मानेकशॉ लोगों को साहस देने के लिए रेडियो पर भाषण देते थे। जब मैंने फिल्म के लिए उनकी कहानी सुनी, तो वास्तव में मेरा होश उड़ गया। वह एक सच्चे दिग्गज हैं, जिसे इस देश ने निर्मित किया है। फील्ड मार्शल मानेकशॉ की भूमिका निभाने का अवसर मिलना मेरे लिए सर्वोच्च सम्मान की बात है। मैं उस फिल्म के लिए उत्साहित हूं।

वहीं अभिनेता ने कहा, ‘‘फिलहाल मैं ‘सरदार उधम सिंह’ पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। हम 2021 में फील्ड मार्शल की जीवनी पर आधारित फिल्म की शूटिंग की शुरुआत करेंगे। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि दिखने के मामले में मैं पूरी तरह किरदार की तरह दिख सकूं। ’’
(आईएएनएस)

काली मिर्च से आकस्मि धन प्राप्ति के उपाय

क्या देखा अपने: दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया अदांज

पुरुषों की इन 5 खूबियों पर मर-मिटती हैं महिलाएं



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0