अंडर-20 एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप: अमानत कंबोज ने विमेंस डिस्कस थ्रो के फाइनल में जगह बनाई

अंडर-20 एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप: अमानत कंबोज ने विमेंस डिस्कस थ्रो के फाइनल में जगह बनाई


स्पोर्ट्स डेस्क। यूजीन 
भारतीय थ्रोअर अमानत कंबोज ने गुरुवार को इस सीजन का अपना सबसे अच्छा थ्रो करते हुए अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं के डिस्कस थ्रो फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। मई 2026 में 52.24 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ एशियन अंडर-20 का गोल्ड मेडल जीतने वालीं अमानत ने क्वालिफिकेशन राउंड में 52.58 मीटर का थ्रो किया, जिसके साथ अमानत दुनिया की बेहतरीन अंडर-20 थ्रोअर्स में छठे स्थान पर रहीं। महिलाओं का डिस्कस थ्रो फाइनल शनिवार को होगा। 

अमानत जैवलिन थ्रो फाइनल में जगह बनाने वालीं तीसरी भारतीय हैं। उनसे पहले आशीष यादव और टी. धरणीधरन पुरुषों के जैवलिन थ्रो फाइनल में जगह बना चुके हैं। आशीष ने 69.87 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ अपने ग्रुप में टॉप किया, जबकि धरणीधरन ने 68.07 मीटर का थ्रो करते हुए अपने ग्रुप से फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। कुल मिलाकर, आशीष क्वालिफिकेशन में दूसरे, जबकि धरणीधरन 12वें पायदान पर रहे। 

साउथ अफ्रीका के अंडर-20 जैवलिन चैंपियन जान-हेंड्रिक हेमैंस ने यूजीन में शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले ही थ्रो में 76.02 मीटर के साथ ऑटोमैटिक क्वालीफाइंग मार्क हासिल किया। हेमैंस के पीछे, तीन एथलीट्स ने 69 मीटर से ज्यादा का थ्रो किया, जिनमें भारत के आशीष (69.87 मीटर), पोलैंड के अलेक्जेंडर वोज्ना (69.80 मीटर) और चीन के यांग झाओयी (69.80 मीटर) शामिल हैं। ऐसे में फाइनल में कड़े मुकाबले की उम्मीद है। 

पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में, मोगली वेंकटराम ने अपनी हीट में 1:52.81 का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि उविन आनंद ने 1:52.37 का बेहतर समय निकाला। मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले टीम (पीयूष राज, तहुरा खातून, सैयद सबीर और थिया अरुमुगम) ने सीजन का अपना सबसे अच्छा समय 3:22.85 निकाला, लेकिन टॉप-9 में शामिल न हो पाने के कारण फाइनल में जगह नहीं बना सके। ओरेगन के हेवर्ड फील्ड में 5-9 अगस्त के बीच आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप 2026 में भारत की 36-सदस्यीय ट्रैक और फील्ड टीम हिस्सा ले रही है। -आईएएनएस

10 टिप्स:होठ रहें मुलायम, खूबसूरत व गुलाबी

पहने हों कछुआ अंगूठी तो नहीं होगी पैसों की तंगी...

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सफेद रंग के लिबास में



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0