फिल्म ‘सुपर 30’ में उदित नारायण ने गाना गाया, आनंद ने की तारीफ

फिल्म ‘सुपर 30’ में उदित नारायण ने गाना गाया, आनंद ने की तारीफ

पटना। चर्चित शिक्षण संस्थान सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार की जीवनी पर बनी फिल्म सुपर 30 का एक रोमांटिक गाना बिहार के मिथिलांचल के रहने वाले पाश्र्वगायक उदित नारायण ने भी गाया है।

सुपर 30 के संस्थापक आनंद इस गाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। आनंद ने बुधवार को कहा कि ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म ‘सुपर 30’ में बॉलीवुड के बेहतरीन गायक उदित नारायण ने ‘जुगरफिया’ गीत गाया है, जो बिहार के लोगों को काफी पसंद आएगा।

उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों के लिए यह प्रसन्नता की बात की है कि सुपर 30 पर बनी फिल्म के गाने में बिहार के ही एक गायक ने अपनी आवाज दी है।  

फिल्म में ‘जुगरफिया’ गाना उदित नारायण की आवाज में है। इस गाने को उदित नारायण के साथ पाश्र्वगायिक श्रेया घोषाल ने भी अपनी आवाज दी है। गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। इस फिल्म में संगीत अजय-अतुल का है। फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होगी।

(आईएएनएस)

पहने हों कछुआ अंगूठी तो नहीं होगी पैसों की तंगी...

10 टिप्स:होठ रहें मुलायम, खूबसूरत व गुलाबी

आलिया भट्ट की कातिल अंदाज देखकर दंग रहे जाऐंगे आप



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0