बकरा चोरी के 41 साल पुराने मामले में व्यक्ति गिरफ्तार

बकरा चोरी के 41 साल पुराने मामले में व्यक्ति गिरफ्तार

अगरतला। त्रिपुरा में 41 साल पुराने बकरा चोरी के मामले में वांछित 58 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। एक चाय बागान में काम करने वाले बच्चू कौल के खिलाफ एक स्थाई गिरफ्तारी वारंट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुक्रवार देर रात उसे पश्चिमी त्रिपुरा के महखलीपारा चाय एस्टेट इलाके से गिरफ्तार किया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, बच्चू को निचली अदालत में पेश किया जाएगा और हम सात दिनों के लिए उसकी हिरासत मांगेंगे।

उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के पश्चिमी जिले के रानीर बजार से बच्चू ने 1978 में अपने पिता मोहन कौल के साथ मिलकर एक बकरा चुराया था।

दोनों पिता-पुत्र को फरार घोषित कर दिया गया था। 18 साल पहले उसके पिता का निधन हो गया।

पुलिस अधिकारी ने दावा किया, 1978 में बकरे की कीमत 45 रुपये थी और वर्तमान में तुलना की जाए तो आज बकरे की कीमत 3,000 के आसपास बैठती है।

(आईएएनएस)

पुरुषों की इन 5 खूबियों पर मर-मिटती हैं महिलाएं

जानिये, दही जमाने की आसान विधि

आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0