बॉलीवुड में सच्चा दोस्त मिलना मुश्किल : परिणीति

बॉलीवुड में सच्चा दोस्त मिलना मुश्किल : परिणीति

मुंबई। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा कहती हैं कि बॉलीवुड में एक सच्चे दोस्त को ढूंढ़ पाना मुश्किल है और इस बात की उन्हें खुशी है कि अभिनेता अर्जुन कपूर के रूप में एक सच्चा दोस्त मिल गए।

वूट के ‘फीट अप विद द स्टार्स सीजन 2’ के एक एपिसोड में अभिनेत्री ने अर्जुन संग अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की।

परिणीति से जब अर्जुन संग उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था, ‘‘हमारे बीच दोस्ती-नफरत का रिश्ता है।’’

वह आगे कहती हैं, ‘‘बॉलीवुड में एक सच्चा दोस्त मिलना कठिन है और अर्जुन मेरे एक सच्चे मित्र हैं।’’

उनके साथ अपने ऑफ स्क्रीन केमिट्री के बारे में परिणीति ने कहा, ‘‘मुझे अपनी तस्वीर लेने के लिए अपना फोन उन्हें देने में कोई हर्ज नहीं है, लेकिन जब मैं गैलरी में देखती हूं तो 50 से ज्यादा सेल्फी होती हैं और सारी की सारी अर्जुन की ही रहती हैं।’’

अर्जुन के साथ ‘इश्कजादे’ और ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में काम करने के बाद परिणीति और अर्जुन अच्छे दोस्त बन गए हैं। दोनों एक साथ ‘संदीप और पिंकी फरार’ में भी नजर आएंगे।

क्या वह अर्जुन और मलाइका की शादी की अफवाहों के बारे में जानती हैं?

इस सवाल के जवाब में परिणीति कहती हैं, ‘‘मुझे नहीं पता कि वह शादी कर रहे हैं या नहीं।’’

काम की बात करें तो परिणीति अमेरिकी फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ के हिंदी रीमेक में नजर आएंगी और इसके साथ ही ‘जबरिया जोड़ी’ और ‘साइना नेहवाल की बायोपिक’ में भी दिखेंगी।
(आईएएनएस)

आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...

Top 7 बिना मेकअप के देखा है टीवी अभिनेत्रियों को !

ब्लैक हैड्स को दूर करने के लिए घरेलू टिप्स



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0