रैपर टी.आई. और चांस ने कार्डी बी को किया ट्रोल

रैपर टी.आई. और चांस ने कार्डी बी को किया ट्रोल

लॉस एंजेलिस। रैपर्स टी.आई. और चांस ने ग्रैमी अवॉर्ड विजेता म्यूजीशियन कार्डी बी को उनकी ड्राइविंग स्किल्स के लिए ट्रोल किया। कार्डी को ट्रोल करने वाले पहले व्यक्ति चांस थे। कार्डी के आगामी शो -रिदम - फ्लो के टीजर जारी होने के बाद चांस ने एक पोस्ट को रीट्वीट किया जिसमें कार्डी के ड्राइविंग स्किल्स का मजाक उड़ाया गया।

किसी यूजर ने एक तस्वीर के साथ लिखा, (चांस द रैपर) अपनी जिंदगी को थाम कर बैठे हैं। इस तस्वीर में कार्डी एक गोल्फ कार्ट चलाती नजर आ रही हैं जबकि चांस और टी.आई. पैसंजर्स सीट पर बैठे दिख रहे हैं।

इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए चांस ने सिर पर पट्टी बांधे चेहरे वाले कुछ ईमोजी के साथ लिखा, वह ड्राइव नहीं कर सकती।

इस पर कार्डी ने जवाब दिया, लेकिन क्या तुम मरे?

टी.आई. को यह सब कुछ बेहद मजेदार लगा और उन्होंने इसका स्क्रीनशॉट निकालकर अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया और इसके कैप्शन में लिखा, मेरा चेहरा ही सब कुछ बयां कर रहा है!

कार्डी पिछले कुछ साक्षात्कारों में इस बात का जिक्र कर चुकी हैं कि उन्हें ड्राइविंग ठीक से नहीं आती है।
(आईएएनएस)

क्या सचमुच लगती है नजर !

लडकों की इन 8 आदतों से लडकियां करती हैं सख्त नफरत

सावधान! रसोई में रखी ये 5 चीजें, बन सकती है जहर!



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0