सामान्य पेट्रोल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी, एलपीजी सप्लाई सुनिश्चित करने के सभी प्रयास जारी : सरकार

सामान्य पेट्रोल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी, एलपीजी सप्लाई सुनिश्चित करने के सभी प्रयास जारी : सरकार

नई दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को कहा कि आम उपभोक्ताओं के लिए इस्तेमाल होने वाले सामान्य पेट्रोल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। केवल प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ाए गए हैं, जो कुल बिक्री का सिर्फ 3-4 प्रतिशत हिस्सा होता है। 

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने दैनिक ब्रीफिंग में बताया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें नियंत्रण मुक्त (डीरेगुलेटेड) हैं और इन्हें तेल विपणन कंपनियों (ऑयल मार्केटिंग कंपनियां - ओएमसी) द्वारा तय किया जाता है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा बढ़ा दिए हैं, लेकिन फिलहाल साधारण पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

उन्होंने यह भी बताया कि देश में एलपीजी की सप्लाई सामान्य बनी हुई है और कहीं भी गैस खत्म होने की स्थिति नहीं है। उत्पादन भी बढ़ाया गया है ताकि सप्लाई बनी रहे। हालांकि उन्होंने माना कि भारत ऊर्जा के मामले में पूरी तरह आत्मनिर्भर नहीं है और अभी भी आयात पर निर्भर है। स्थिति को संभालने के लिए 13,700 से ज्यादा पीएनजी कनेक्शन दिए गए हैं ताकि एलपीजी पर दबाव कम हो सके। 

पिछले एक हफ्ते में 11,300 टन कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई की गई है। इसके अलावा करीब 7,500 उपभोक्ता एलपीजी से पीएनजी की ओर शिफ्ट हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि घबराहट में गैस बुकिंग कम हुई है और एक दिन में करीब 55 लाख रीफिल बुकिंग आई हैं। 

सरकार एलपीजी की सप्लाई सुरक्षित रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और सप्लाई के नए स्रोत भी तलाश रही है, जिससे स्थिति स्थिर बनी रहे। साथ ही राज्य सरकारों से निगरानी और सख्ती बढ़ाने को कहा गया है ताकि वितरण में कोई बाधा न आए। 

ईरान से तेल खरीदने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। इस बीच, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोई समुद्री घटना नहीं हुई है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास मौजूद 22 भारतीय जहाज और सभी नाविक सुरक्षित हैं। -आईएएनएस

 जानें किस राशि की लडकी का दिल जितना है आसान!

तिल मस्सों से हमेशा की मुक्ति के लिए 7 घरेलू उपाय

सोनाक्षी के बोल्ड लुक्स देखकर हैरान हो जाएंगे आप!



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0