देश में आर्थिक मंदी का खतरा, केंद्र इसे गंभीरता से लें : मायावती

देश में आर्थिक मंदी का खतरा, केंद्र इसे गंभीरता से लें : मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि देश में आर्थिक मंदी का खतरा है और व्यापारी वर्ग परेशान है। उन्होंने केंद्र सरकार को इसे गंभीरता से लेने की सलाह दी है।

मायावती ने शनिवार को ट्विटर के माध्यम से लिखा, ‘‘देश में व्यापक बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई, अशिक्षा, स्वास्थ्य, तनाव, हिंसा आदि की चिन्ताओं के बीच अब आर्थिक मन्दी का खतरा है, जिससे देश पीडि़त है। व्यापारी वर्ग भी काफी दु:खी व परेशान हैं। छटनी आदि के उपायों के बाद वे आत्महत्या तक को मजबूर हो रहे हैं। केंद्र इसे पूरी गंभीरता से लें।

बसपा मुखिया लगातार ट्विटर पर सक्रिय हैं। वह समय-समय पर केंद्र सरकार पर निशाना साधती रहती हैं।

इससे पहले मायावती ने शुक्रवार को एक ट्वीट में लिखा, ‘‘राजस्थान में कांग्रेस सरकार की घोर लापरवाही व निष्क्रियता के कारण बहुचर्चित पहलू खान मॉब लिंचिंग मामले में सभी छह आरोपी निचली अदालत से बरी हो गए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने के मामले में वहां की सरकार अगर सतर्क रहती तो क्या यह संभव था? शायद कभी नहीं।’’
(आईएएनएस)

क्या आप जानते हैं गर्म दूध पीने के ये 7 फायदे

5 कमाल के लाभ बाई करवट सोने के...

उफ्फ्फ! दीपिका का इतने हसीन जलवे कवर पेज पर...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0