एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर मणिपुर लौटीं सुशीला चानू और बिचू देवी, जोरदार स्वागत

एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर मणिपुर लौटीं सुशीला चानू और बिचू देवी, जोरदार स्वागत


स्पोर्ट्स डेस्क। इम्फाल 

एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाली पुखरामबम सुशीला चानू और बिचू देवी खारीबम का मणिपुर में वापसी पर जोरदार स्वागत किया गया। वे भारत की उस महिला हॉकी टीम का हिस्सा थीं, जिसने फाइनल में चीन को मात दी थी। इस जीत के साथ एशियन गेम्स में महिला हॉकी गोल्ड के लिए 44 साल का इंतजार खत्म हुआ और भारत ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफिकेशन हासिल कर लिया। 

गोल्ड जीतकर मणिपुर पहुंचीं पुखरामबम सुशीला चानू ने पत्रकारों से कहा, हमने 44 वर्षों के बाद यह गोल्ड मेडल जीता है। हम वर्ल्ड कप खेलकर बेंगलुरु पहुंचे और अपनी कमियों पर काम किया। मैं इस सफलता का श्रेय अपने परिवार, कोच और परिवार को देती हूं। मैं 1 साल बाद मणिपुर वापस आई हूं। 3 हफ्तों के ब्रेक के बाद हम ट्रेनिंग कैंप से जुड़ेंगे। मैं सभी बच्चों से कहना चाहूंगी कि जिंदगी में कभी हार मत मानना। वहीं, बिच्छू देवी ने कहा, मेडल जीतने पर बहुत ज्यादा खुशी है। इस सफलता का श्रेय अपने परिवार, गांव और देशवासियों को देना चाहूंगी। 

ओलंपिक मेडलिस्ट चीन को हराना आसान नहीं था। हमने काफी मेहनत की। हम वर्ल्ड कप के बाद घर नहीं आए थे। भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 वर्षों के बाद यह गोल्ड मेडल जीता है। हमने एलए 2028 ओलंपिक गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। हमारा मुख्य फोकस ओलंपिक पर होगा। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ 19-0 से जीत हासिल की। इसके बाद इंडोनेशिया को 17-1 से हराने के बाद थाईलैंड को 20-1 से मात दी।

सिंगापुर के खिलाफ पूल-बी के अपने आखिरी लीग मैच में भारतीय टीम ने 7-0 से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को 2-0 से हराया। फाइनल में भारत ने चीन पर 1-0 से जीत दर्ज की। यह एकमात्र गोल लालरेमसियामी ने मैच के 10वें मिनट (पहले क्वार्टर) में किया था। -आईएएनएस

7 कमाल के टिप्स: ऎसे संवारे लडके अपनी त्वचा...

परिणीती का मस्त Style देखकर आप भी कहेंगे हाय!

क्या देखा अपने: दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया अदांज



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0