सुशांत सिंह ने ताहिर राज को दिए क्रिकेट टिप्स

सुशांत सिंह ने ताहिर राज को दिए क्रिकेट टिप्स

मुंबई। अभिनेता ताहिर राज भसीन ने आने वाली फिल्म ‘83’ के लिए क्रिकेट की अपनी तैयारी को परफेक्ट करने के लिए कुछ टिप्स साझा करने के चलते उन्होंने ‘छिछोरे’ के अपने सह-कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की सराहना की है और उनका शुक्रिया भी अदा किया है।

सुशांत ने ‘एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ में भारतीय क्रिकेट स्टार महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका निभाने के लिए क्रिकेट में काफी विशेषज्ञता हासिल की थी। ऐसा लगता है, मानो सुशांत अब ताहिर को कुछ टिप्स दे रहे हैं जो कबीर खान की फिल्म ‘83’ में नजर आने वाले हैं, यह फिल्म साल 1983 में क्रिकेट वल्र्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है।

ताहिर ने कहा, ‘‘सुशांत एक बहुत ही अच्छे इंसान हैं और मैं उन सभी टिप्स के लिए उन्हें पर्याप्त धन्यवाद नहीं दे सकता, जिसे उन्होंने मेरे क्रिकेट की तैयारी को बेहतर बनाने के लिए मेरे संग साझा किया। ‘83’ में दिग्गज सुनील गावस्कर की भूमिका को निभाने के लिए तैयारी करने के दौरान ये टिप्स बेहद काम आई।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘सुशांत और मैं ‘छिछोरे’ की शूटिंग के दौरान अच्छे दोस्त बन गए और मैं निश्चित हूं कि हम हमेशा ऐसे ही बने रहेंगे।’’
(आईएएनएस)

गुलाबजल इतने लाभ जानकर, दंग रह जाएंगे आप...

सोनाक्षी के बोल्ड लुक्स देखकर हैरान हो जाएंगे आप!

क्या देखा अपने: दीपिका पादुकोण का ग्लैमर अवतार



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0