फिटनेस के सही अर्थ से अभी भी अनजान : विद्युत

फिटनेस के सही अर्थ से अभी भी अनजान : विद्युत

मुंबई। अभिनेता विद्युत जामवाल का कहना है कि उन्होंने बचपन से ही फिटनेस को अपनी जीवनशैली के रूप में चुना है, लेकिन फिटनेस के वास्तविक अर्थ से वह अभी भी अन्जान हैं।

विद्युत अपने गठीले बदन और साहसी स्टंट के लिए जाने जाते हैं। एक बयान में उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए फिटनेस एक जीवन शैली है, जिसे मैंने बचपन से ही अपनाया है और उस वक्त मैं इसके बारे में ज्यादा जागरूक भी नहीं था।’’

अभिनेता का मानना है कि मन और शरीर में संतुलन होना चाहिए और अपने फिटनेस रूटीन में वे कुछ अलग करके खुद को चुनौती प्रदान करते हैं।

उन्हें यहां शनिवार को अर्बन अवाड्र्स 2019 के तहत ‘साल का सबसे फिट आदमी’ का अवार्ड दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘फिटेस्ट मैन ऑफ द ईयर जैसे पुरस्कार जीतने के बावजूद मुझे ऐसा प्रतीत होता है कि मैं फिटनेस के बारे में कुछ नहीं जानता।’’

अपने मंत्र के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘शुरू हो जाएं और तब तक मेहनत करते रहें, जब तक कि आप लक्ष्य प्राप्त ना कर लें।’’

फिल्म के मोर्चे पर अभिनेता ‘कमांडो’ सीरीज की तीसरी फिल्म में तथा महेश मांजरेकर की गैंगस्टर ड्रामा ‘पॉवर’ में नजर आएंगे।
(आईएएनएस)

7 कमाल के टिप्स: ऎसे संवारे लडके अपनी त्वचा...

क्या आप जानते हैं गर्म दूध पीने के ये 7 फायदे

तिल मस्सों से हमेशा की मुक्ति के लिए 7 घरेलू उपाय



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0