दक्षिण एशियाई खेल : भारतीय महिला फुटबाल टीम की स्वर्णिम हैट्रिक

दक्षिण एशियाई खेल : भारतीय महिला फुटबाल टीम की स्वर्णिम हैट्रिक

पोखरा (नेपाल)। भारतीय महिला फुटबाल टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए यहां जारी दक्षिण एशियाई खेलों में लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। भारतीय महिला फुटबाल टीम ने सोमवार को यहां खेले गए फाइनल मैच में मेजबान नेपाल ने 2-0 से हराकर लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीत लिया। भारत की इस जीत में बाला देवी का अहम योगदान रहा, जिन्होंने दोनों गोल दागे।

29 वर्षीय रतनबाला देवी टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर रहीं। उन्होंने चार मैचों में पांच गोल किए।

भारतीय टीम ने इस खिताबी मुकाबले में आक्रामक शुरुआत की और रतनबाला देवी के 18वें मिनट में किए गए गोल की मदद से 1-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद नेपाल की टीम ने भी अच्छे मौके बनाए, लेकिन भारतीय गोलकीपर अदिती चौहान ने मेजबान टीम को बराबरी हासिल करने से रोके रखा।

अदिती के शानदार गोलकीपिंग के कारण भारत ने टूर्नामेंट के पांच मैचों में अब तक एक भी गोल नहीं खाया है। भारत ने इसके बाद हाफ टाइम तक अपनी इस बढ़त को कायम रखा।

भारतीय टीम ने दूसरे हाफ में भी अपना आक्रामक खेला जारी रखा और 56वें मिनट में बाला देवी के एक और गोल की मदद से स्कोर को 2-0 तक पहुंचा दिया। भारतीय टीम ने इस स्कोर को अंत तक कायम रखते हुए लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। (आईएएनएस)

 जानें किस राशि की लडकी का दिल जितना है आसान!

पुरुषों की इन 5 खूबियों पर मर-मिटती हैं महिलाएं

काली मिर्च से आकस्मि धन प्राप्ति के उपाय



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0