मंदी, सरकारी उदासीनता से अर्थव्यवस्था प्रभावित : मनमोहन

मंदी, सरकारी उदासीनता से अर्थव्यवस्था प्रभावित : मनमोहन

मुंबई। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार को कहा कि देश में मंदी के साथ-साथ सरकार की उदासीनता के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। सिंह ने कहा, ऑटोमोबाइल के गढ़ पुणे में मंदी के कारण महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में फैक्ट्रियां बंद हो गई हैं। राज्य गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है लेकिन सरकार सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप करती दिख रही है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र का स्थान निवेश में सबसे ऊपर से हटकर किसानों की आत्महत्याओं में सबसे ऊपर हो गया है।

मनमोहन ने आर्थिक संकट से निपटने के लिए अन्य कदमों के साथ-साथ श्रम-प्रधान उद्योग स्थापित करने का आग्रह किया। (आईएएनएस)

गोरापन पल भर में...अब आपके हाथों में

 जानें किस राशि की लडकी का दिल जितना है आसान!

परिणीती का मस्त Style देखकर आप भी कहेंगे हाय!



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0