शिवालिका ऑबेरॉय ने डेब्यू से पहले साइन की दूसरी फिल्म

शिवालिका ऑबेरॉय ने डेब्यू से पहले साइन की दूसरी फिल्म

मुंबई। अपनी पहली (डेब्यू) फिल्म ये साली आशिकी के रिलीज होने से पहले ही अभिनेत्री शिवालिका ऑबेरॉय ने अपनी दूसरी फिल्म साइन कर ली है, जिसमें वह अभिनेता विद्युत जामवाल के विपरीत नजर आएंगी। खुदा हाफिज शीर्षक के इस फिल्म पर काम शुरू हो चुका है। फिल्म में शिवालिका विद्युत की प्रेमिका के तौर पर नजर आएंगी। उज्बेकिस्तान में फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

अपने किरदार के बारे में शिवालिका ने बताया, मुझ पर विश्वास करने को लेकर मैं कुमार मंगतजी की शुक्रगुजार हूं। विद्युत के साथ काम करने को लेकर खुश हूं। मुझे बहुत कुछ सिखने को मिल रहा है, वहीं इस फिल्म का किरदार मेरे पहले फिल्म में निभाए गए किरदार से बहुत अलग है।

खुदा हाफिज का निर्देशन फारुक कबीर कर रहे हैं। फिल्म अगले साल रिलीज होगी। (आईएएनएस)

जानिए अपनी Girlfriend के बारे में 8 अनजानी बातें

पहने हों कछुआ अंगूठी तो नहीं होगी पैसों की तंगी...

जानिये, दही जमाने की आसान विधि



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0