इंग्लैंड में टीम इंडिया के साथ जुड़ सकते हैं शॉ और सूर्यकुमार

इंग्लैंड में टीम इंडिया के साथ जुड़ सकते हैं शॉ और सूर्यकुमार

नई दिल्ली।सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव इंग्लैंड में मौजूद भारतीय टेस्ट टीम के साथ जुड़ सकते हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय चयनकर्ताओं और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम मैनेजमेंट की इंग्लैंड सीरीज के लिए खिलाड़ियों की अपील को स्वीकार किया है।

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए गई भारतीय टीम चोट की समस्य से जूझ रही है। भारत के शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर और आवेश खान चोटिल हुए हैं।

शुभमन को पिछले महीने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के बाद चोट लगी थी और वह हाल ही में वापस स्वदेश लौट आए। आवेश और वाशिंगटन सुंदर को इस सप्ताह हुए अभ्यास मैच के दौरान चोट लगी थी।

ऐसा समझा जाता है कि सूर्यकुमार और शॉ के नाम को चेतन शर्मा के नेतृत्व वाली चयन समिति ने मुख्य कोच रवि शास्त्री के साथ चर्चा के बाद मंजूरी दी है। तीसरे खिलाड़ी के लिए अपील की गई है लेकिन इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है कि अन्य कोई खिलाड़ी इंग्लैंड जाएगा या नहीं।

इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है कि कैसे और कहां से सूर्यकुमार और शॉ इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। दोनों खिलाड़ी फिलहाल सीमित ओवरों की सीरीज के लिए श्रीलंका में हैं।
 (आईएएनएस)

5 कमाल के लाभ बाई करवट सोने के...

उफ्फ्फ! दीपिका का इतने हसीन जलवे कवर पेज पर...

 जानें किस राशि की लडकी का दिल जितना है आसान!



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0