शाबाश मिठू 4 फरवरी, 2022 को होगी रिलीज

शाबाश मिठू 4 फरवरी, 2022 को होगी रिलीज

मुंबई। शुक्रवार को मिताली राज के जन्मदिन के मौके पर तापसी पन्नू अभिनीत शाबाश मिठू की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। यह 4 फरवरी 2022 को स्क्रीन पर आएगी। शाबाश मिठू भारत में महिला क्रिकेट पर आधारित कहानी है। फिल्म मिताली के जीवन के उतार-चढ़ाव, असफलताओं और उत्साह के क्षणों का वर्णन करती है, जिसमें तापसी मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म में प्रतिभाशाली अभिनेता विजय राज भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

शाबाश मिठू को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर शूट किया गया है ताकि मिताली की प्रतिष्ठित यात्रा और विश्व मंच पर उनके जीवन को दिखाया जा सके।

वायकॉम18 स्टूडियोज द्वारा निर्मित, शाबाश मिठू के क्रिएटिव प्रोड्यूसर अजीत अंधारे हैं, जबकि फिल्म श्रीजीत मुखर्जी द्वारा निर्देशित और प्रिया एवेन द्वारा लिखित है। (आईएएनएस)

जानिये, दही जमाने की आसान विधि

Top 7 बिना मेकअप के देखा है टीवी अभिनेत्रियों को !

हर मर्द में छिपी होती है ये 5 ख्वाहिशें



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0