स्मिथ बेहतर होते जा रहे हैं : पेन

स्मिथ बेहतर होते जा रहे हैं : पेन

मैनचेस्टर। आस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने स्टीव स्मिथ की तारीफों के पुल बांधे हैं और कहा है कि स्मिथ एक महान बल्लेबाज हैं। स्मिथ ने एक साल वापसी के बाद एशेज सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी की है। हाल ही में खत्म हुए एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने दोहरा शतक और फिर दूसरी पारी में अर्धशतक जमाया।

आस्ट्रेलिया ने इस मैच में इंग्लैंड को 185 रनों से मात दे एशेज को अपने पास ही रखा है। इसमें स्मिथ की पारियों का अहम योगदान रहा।

स्मिथ ने अभी तक एशेज सीरीज में तीन शतक लगाए हैं। उनके नाम दो अर्धशतक भी हैं। वह अभी तक 671 रन बना चुके हैं।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने पेन के हवाले से लिखा है, जिन्होंने स्मिथ को आखिरी के तीन-चार साल में बल्लेबाजी करते हुए देखा है वह जानते हैं कि उनमें प्रतिभा है, योग्यता है और रनों की भूख है।

उन्होंने कहा, लोग नहीं जानते हैं कि वह कितने मेहनती हैं और वह कितना अभ्यास करते हैं। वह महान हैं और मुझे उनकी वापसी को लेकर कभी शक नहीं था।

आस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, खतरनाक चीज है कि वह और बेहतर होते जा रहे हैं। (आईएएनएस)

परिणीती का मस्त Style देखकर आप भी कहेंगे हाय!

जानिए अपनी Girlfriend के बारे में 8 अनजानी बातें

क्या देखा अपने: दीपिका पादुकोण का ग्लैमर अवतार



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0