पिंडली में चोट के कारण आस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हुईं सानिया मिर्जा

पिंडली में चोट के कारण आस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हुईं सानिया मिर्जा

मेलबर्न। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा गुरुवार को आस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हो गई हैं। सानिया को महिला युगल के पहले राउंड के मैच के दौरान पिंडली में चोट लगी और वह मैच के बीच में से बाहर हो गईं। सानिया और उनकी यूक्रेन की जोड़ीदार नादिया किचेनोक चीन की जोड़ी जिनयुन हान और लिन झू के सामने दूसरे सेट में 0-1 से पीछे चल रही थी तभी सानिया को चोट लगी। यह जोड़ी पहला सेट 2-6 से हार गई थी।

अभ्यास के दौरान ही सानिया को चोट लग गई थी लेकिन वह मैच में पट्टी बांध कर गई थीं। 33 मिनट तक चले इस मैच के दौरान सानिया कभी भी सहज नहीं दिखीं।

इसी चोट के कारण सानिया ने इससे पहले मिश्रित युगल वर्ग से भी नाम वापस ले लिया था जहां उन्हें भारत के ही रोहन बोपन्ना के साथ खेलना था।

सानिया और नादिया की जोड़ी ने पिछले सप्ताह ही होबार्ट इंटरनेशनल के महिला युगल वर्ग का खिताब अपने नाम किया था। सानिया इस टूर्नामेंट में चोट और बच्चे के जन्म के बाद उतरी थीं। (आईएएनएस)

आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...

तिल मस्सों से हमेशा की मुक्ति के लिए 7 घरेलू उपाय

लडकों की इन 8 आदतों से लडकियां करती हैं सख्त नफरत



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0