सलमान को फिल्म ‘भारत’ के लिए बुजुर्ग बनने में लगते थे ढाई घंटे

सलमान को फिल्म ‘भारत’ के लिए बुजुर्ग बनने में लगते थे ढाई घंटे

मुंबई। फिल्म ‘भारत’ में बुजुर्ग के लुक में नजर आने के लिए सलमान खान को मेकअप में ढाई घंटे लग जाते थे। यह फिल्म जून में ईद पर रिलीज होगी।

निर्देशक अली अब्बास जफर ने इस लुक के बारे में कहा, ‘‘यह एक बहुत ही कठिन प्रक्रिया है, इस पूरी प्रक्रिया के लिए काफी धैर्य रखना पड़ता है। सलमान को बुजुर्ग के लुक में ढलने के लिए करीबन ढाई घंटे लगते थे। उन्हें 20 अलग-अलग दाढ़ी और मूंछों को आजमाना था।’’

उन्होंने कहा कि सलमान को जब संक्षिप्त रूप से बताया गया कि यह लुक फिल्म में उनके चरित्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है, तब सलमान ने काफी सराहनीय काम किया।

फिल्म में सलमान और कैटरीना के साथ तब्बू, जैकी श्रॉफ, दिशा पटानी, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर जैसे अनुभवी कलाकार शामिल हैं।

(आईएएनएस)

क्या देखा अपने उर्वशी रौतेला का गॉर्जियास अवतार

घरेलू उपाय से रखें पेट साफ

पहने हों कछुआ अंगूठी तो नहीं होगी पैसों की तंगी...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0