4 भाषाओं में रिलीज हुआ साहो का ‘साइको सैंया’, देखें वीडियो

4 भाषाओं में रिलीज हुआ साहो का ‘साइको सैंया’, देखें वीडियो

मुंबई। प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘साहो’ का गाना ‘साइको सैंया’ को टी-सीरीज ने सोमवार को अपने यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया है। गाने को हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में रिलीज किया गया है।

टी-सीरीज के प्रमुख भूषण कुमार ने बयान में कहौ, ‘‘गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड्र्स द्वारा मान्यता प्राप्त होने के बाद, यह गीत दुनिया को यह बताने का हमारा तरीका है कि जब सभी भाषाओं और क्षेत्रों के रचनाकार और ऊर्जा एक साथ आते हैं तो भारत क्या कर सकता है।’’

गाने के हिंदी वर्जन को ध्वनि भानुशाली और सचेत टंडन ने गाया है। ध्वनि ने तेलुगू और तमिल संस्करणों के लिए अनिरुद्ध रविचंदर के साथ और मलयालम संस्करण के लिए याजीर निजार के साथ यह गाना गाया है। सभी चार संस्करणों के लिए संगीत तनिष्क बागची ने तैयार किया है।

ध्वनि ने कहा, ‘‘‘साइको सैंया’ मेरे अब तक के करियर का सबसे चुनौतिपूर्ण गाना रहा है और इसे आप सबके साथ साझा कर मैं बहुत खुश हूं। मैं श्रद्धा और प्रभास दोनों की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं और ये मेरे लिए बहुत बड़ा मौका था।’’

(आईएएनएस)

महिलाओं के ये 6 राज जान चौंक जाएंगे आप

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सफेद रंग के लिबास में

ब्लैक हैड्स को दूर करने के लिए घरेलू टिप्स



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0