रूप दुर्गापाल रोमांटिक हॉरर स्टोरी करेंगी

रूप दुर्गापाल रोमांटिक हॉरर स्टोरी करेंगी

मुंबई । अभिनेत्री रूप दुर्गापाल पहली बार एक रोमांटिक हॉरर स्टोरी का हिस्सा बनकर काफी रोमांचित हैं। बालिका वधू, स्वरागिनी और कुछ रंग प्यार के के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री ने लाल इश्क की टीम के साथ काम शुरू किया है, जिसमें उनके फैंस उन्हें एक अलग अवतार में देखेंगे।

रूप ने कहा, मेरी भूमिका सकारात्मक है। वह एक पत्नी है, जो अपने पति को बहुत प्यार करती है। दर्शकों को स्टोरी के मजेदार ट्विस्ट एंड टर्न देखकर मजा आएगा। मैं पहली बार रोमांटिक हॉरर स्टोरी करने का लुत्फ उठाऊंगी।

रूप फिलहाल दंगल टीवी के कार्यक्रम सीआईएफ में नजर आ रहीं हैं।
(आईएएनएस)

क्या देखा अपने उर्वशी रौतेला का गॉर्जियास अवतार

क्या सचमुच लगती है नजर !

बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0