फुटबाल : रोनाल्डो ने किया करियर का 750वां गोल

फुटबाल : रोनाल्डो ने किया करियर का 750वां गोल

तुरीन। स्टार फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के करियर के 750वें गोल की मदद से इटली के क्लब जुवेंतस ने चैम्पियंस लीग में डायनामो कीव को 3-0 से हरा दिया। एलियांज स्टेडियम में बुधवार रात को खेले गए मैच में जुवेंतस के लिए पहला गोल पहले हाफ में फेडेरिको चिएसा ने किया। इसके बाद रोनाल्डो और मोराटा ने गोल दागे।

रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, 750 गोल, 750 खुशी के पल, प्रशंसकों के चेहरे पर 750 मुस्कुराहटें। सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का मुझे यहां तक पहुंचाने में मदद करने के लिए शुक्रिया। मेरे सभी विपक्षियों का शुक्रिया जिन्होंने मुझे कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने लिखा, अगली मंजिल 800।

35 साल के रोनाल्डो ने स्पेनिश क्लब रियाल मेड्रिड के लिए 450, इंग्लैंड के फुटबाल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए 118, अपने देश पुर्तगाल के लिए 102, और 75 गोल जुवेंतस और पांच गोल स्पोटिर्ंग के लिए किए हैं। (आईएएनएस)

10 टिप्स:होठ रहें मुलायम, खूबसूरत व गुलाबी

सोनाक्षी के बोल्ड लुक्स देखकर हैरान हो जाएंगे आप!

तिल मस्सों से हमेशा की मुक्ति के लिए 7 घरेलू उपाय



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0