दुबई से अहमदाबाद पहुंची रिलीफ फ्लाइट, 170 यात्री सुरक्षित लौटे

दुबई से अहमदाबाद पहुंची रिलीफ फ्लाइट, 170 यात्री सुरक्षित लौटे

अहमदाबाद। दुबई से एक रिलीफ फ्लाइट एफजेड 8437 गुरुवार सुबह करीब 4:40 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हुई। इस फ्लाइट में करीब 170 यात्री सवार थे, जो दुबई में फंसे हुए थे और अब सकुशल भारत लौट आए हैं। सभी यात्रियों के सुरक्षित पहुंचने के बाद उनके परिवारों ने भी राहत की सांस ली। 

दुबई से अहमदाबाद पहुंचे यात्रियों ने वहां के हालात को लेकर कई बातें साझा कीं। एक यात्री विनोद तोलानी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दुबई में हालात ऐसे बन गए थे कि लग रहा था कि अगले तीन से चार दिनों तक कोई भी फ्लाइट नहीं चलेगी। 9 तारीख तक की ज्यादातर उड़ानें कैंसिल कर दी गई थीं। ऐसा लग रहा था कि स्थिति सामान्य होने में काफी समय लग सकता है। 

विनोद तोलानी ने यह भी बताया कि हाल ही में जो फायरिंग की घटना हुई, उसके बाद माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था। स्थानीय सुरक्षा एजेंसियां और सेना स्थिति को संभालने की कोशिश कर रही थीं। इसी बीच अचानक कुछ फ्लाइट्स दोबारा शुरू होने की खबर आई, जो वहां फंसे लोगों के लिए एक बड़ी राहत की बात थी। उन्होंने यह भी कहा कि फ्लाइट शुरू होना जितना राहत देने वाला था, उतना ही बड़ा सवाल टिकट के बढ़े हुए दामों को लेकर भी था। 

उनके मुताबिक, आम यात्रियों के लिए इतनी महंगी फ्लाइट लेना बहुत मुश्किल हो गया था। उन्होंने बताया कि कुछ फ्लाइट्स के टिकट 80-90 हजार रुपए तक पहुंच गए थे, जबकि एक फ्लाइट का किराया तो करीब 1 लाख 90 हजार रुपए तक बताया जा रहा था। उन्होंने कहा कि सामान्य परिवार के लिए इतना महंगा टिकट खरीदना बेहद कठिन हो जाता है। 

विनोद ने यह भी बताया कि दुबई एयरपोर्ट के बाहर हजारों भारतीय नागरिक थे। एयरपोर्ट के अंदर केवल उन्हीं लोगों को जाने दिया जा रहा था जिनके पास कन्फर्म टिकट था। बाकी लोग बाहर ही इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कई लोग पिछले कई दिनों से वहीं रुके हुए थे और अपने घर लौटने का इंतजार कर रहे थे। 

उन्होंने यह भी बताया कि जो यात्री एयरपोर्ट के अंदर फंसे हुए थे, उन्हें कुछ सुविधाएं दी गई थीं, जैसे होटल में ठहरने की व्यवस्था लेकिन जो लोग एयरपोर्ट के बाहर थे, उन्हें ऐसी कोई खास सुविधा नहीं मिल पाई। कई लोग खुद ही इंतजाम करके किसी तरह समय काट रहे थे। -आईएएनएस

महिलाओं के शरीर पर  तिल,आइये जानते हैं   इसके राज

उफ्फ्फ! ऐश ये दिलकश अदाएं...

ये बातें भूल कर भी न बताएं गर्लफ्रेंड को...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0