मीटिंग के लिए नीले रंग के परिधान में नजर आईं रीज विदरस्पून

मीटिंग के लिए नीले रंग के परिधान में नजर आईं रीज विदरस्पून

लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री रीज विदरस्पून हाल ही में नीले रंग की एक ड्रेस में नजर आईं जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। रीज का यह लुक यहां आयोजित किसी बिजनेस मीटिंग के लिए था। विदरस्पून इस बात को बेहतर तरीके से जानती हैं कि व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में किस तरह से संतुलन बनाया जाना चाहिए।

डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, 43 वर्षीय ऑस्कर विजेता अभिनेत्री ने सुबह दोस्तों के साथ जॉगिंग करने के बाद इस बिजनेस मीटिंग के लिए खुद को एक नए लुक में ढाल लिया। रीज एक सफल अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक निर्माता और बिजनेसवुमन भी हैं।

रीज इस दिन घुटने तक लंबी एक नेवी ब्लू स्कर्ट और मैचिंग शर्ट में नजर आईं। इसी के साथ वह पैरों में ब्लू कलर की एक बेली पहनी हुई थीं। हाथ में गोल्ड वॉच और एक भूरे लेदर बैग के साथ रीज का यह पूरा लुक बहुत क्लासिक लग रहा था। (आईएएनएस)

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सफेद रंग के लिबास में

आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...

महिलाओं के ये 6 राज जान चौंक जाएंगे आप



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0