राणा दग्गुबती ने प्रशंसकों से कहा, घर पर रहें

राणा दग्गुबती ने प्रशंसकों से कहा, घर पर रहें

हैदराबाद। तेलुगू स्टार राणा दग्गुबाती ने अपने प्रशंसकों को घर पर रहने की सलाह दी है। कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता स्टार ने लोगों से आग्रह किया है कि वे लॉकडाउन के दौरान सावधानियों का पालन करें और घर पर रहें। उन्होंने अपना संदेश इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया।

बाहुबली स्टार ने लिखा, बाहर निकलने का इंतजार लेकिन अभी यह वक्त नहीं है हैशटैगहोमस्टेसेफ।

इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने अपने जॉर्डन जूतों की तस्वीर भी साझा की।

उन्होंने एक सप्ताह पहले भी लॉकडाउन के फैसले का स्वागत करते हुए लिखा था, बाहर सिर्फ और सिर्फ तभी जाएं जब बहुत ज्यादा जरूरी हो। चलिए जिम्मेदारी को वहन करते हैं और सरकार की मदद करने के लिए योगदान देते हैं। सुरक्षित रहें स्वस्थ रहें। (आईएएनएस) 

गोरापन पल भर में...अब आपके हाथों में

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सफेद रंग के लिबास में

घरेलू उपाय से रखें पेट साफ



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0