मुझे बुमराह और आर्चर बेहतरीन गेंदबाज लगते हैं : रबाडा

मुझे बुमराह और आर्चर बेहतरीन गेंदबाज लगते हैं : रबाडा

कोलकाता। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा ने कहा कि उनकी नजर में भारत के जसप्रीत बुमराह और इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर बेहतरीन गेंदबाज लगते हैं।

क्रिकइंफो ने रबाडा के हवाले से बताया, "मुझे यह दोनों गेंदबाज पसंद हैं। वे बहुत बेहतरीन गेंदबाजी करते हैं।

रबाडा ने कहा, हालांकि, मीडिया कुछ खिलाड़ियों को हाइप देता है, और यह ठीक भी है। मुझे पता है कि मैं बहुत अच्छा खेल रहा हूं। आर्चर एक में बहुत प्रतिभा है और बुमराह बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं और यह आपको अपने खेल के स्तर को उठाने के लिए मजबूर करता है। आप हमेशा शीर्ष स्तरीय प्रदर्शन नहीं कर सकते, यह बात मैं आपको बता सकता हूं।

इंग्लैंड एंड वेल्स में इस साल हुए विश्व कप में रबाडा कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। दक्षिण अफ्रीका अब भारत का दौरा करेगी और रबाडा टीम का अहम हिस्सा होंगे।

रबाडा ने कहा, कैरियर को बनाए रखना कभी आसान नहीं होता। मैंने सीखा है कि बहुत सारे उतार-चढ़ाव होते हैं। मैं दुनिया में सबसे अच्छा गेंदबाज बनना चाहता हूं और हर खिलाड़ी ऐसा ही चाहता है।

उन्होंने कहा, आप स्वाभाविक रूप से उसी तरह प्रतिस्पर्धा करेंगे। मैं बहुत चिंतित नहीं हूं, मैं सहज महसूस कर रहा हूं। मैं विश्व कप को लेकर निराश या गुस्सा नहीं हूं। मैं गुस्सा क्यूं करुं ! जब आपको एक झटका लगता है तो आप निश्चित होना चाहते हैं, आप बहुत सारी चीजों को बदलना नहीं चाहते हैं। आपको अपनी गलती का पता लगाकर उसमें सुधार करना होगा। (आईएएनएस)

जानिए अपनी Girlfriend के बारे में 8 अनजानी बातें

ये बातें भूल कर भी न बताएं गर्लफ्रेंड को...

सोनाक्षी के बोल्ड लुक्स देखकर हैरान हो जाएंगे आप!



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0