यह समय महिला जेम्स बॉन्ड को पेश करने का : पियर्स ब्रॉसनन

यह समय महिला जेम्स बॉन्ड को पेश करने का : पियर्स ब्रॉसनन

लॉस एंजेलिस। आयरिश अभिनेता पियर्स ब्रॉसनन का कहना है कि यह समय महिला जेम्स बॉन्ड को पेश करने का है। हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम के मुताबिक, महिला जेम्स बॉन्ड की संभावना के बारे में पियर्स ने कहा, हां। ऐसा होना चाहिए।

चार बार मशहूर जासूस जेम्स बॉन्ड के किरदार को निभा चुके ब्रॉसनन ने कहा, मेरा मानना है कि हम पुरुषों को पिछले 40 वर्षो से इस किरदार को निभाते देखते आए हैं, अब इससे हटकर महिलाओं को लाना चाहिए। यह उत्साहजनक और रोमांचक होगा।

ऐसी खबरें हैं कि लशाना लिंच डेनियल क्रेग की जगह नो टाइम टू डाई में अगली जेम्स बॉन्ड हो सकती हैं।

ब्रॉसनन ने इस पर संदेह जताते हुए कहा कि वर्तमान निर्माता ऐसा शायद ही करें।

उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि उनके तहत बनने वाली फिल्म में ऐसा होगा।

ब्रॉसनन ने जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइज की फिल्म में काम करने को अपने करियर का मुख्य आकर्षण बताया।
आईएएनएस

वक्ष का मनचाहा आकार पाएं

क्या देखा अपने: दीपिका पादुकोण का ग्लैमर अवतार

आलिया भट्ट की कातिल अंदाज देखकर दंग रहे जाऐंगे आप



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0