अगली बार कैमरे का ध्यान रखूंगा : रोहित

अगली बार कैमरे का ध्यान रखूंगा : रोहित

राजकोट। भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा कि वह अगली बार से ध्यान रखेंगे कि मैदान में कैमरा किधर लगा है। बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में विराट कोहली की जगह टीम की कप्तानी कर रहे रोहित को यहां हुए दूसरे मैच के दौरान आपत्तिजनक भाषा का उपयोग करते हुए देखा गया।

इससे पहले, रोहित को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में ऐसी भाषा का उपयोग करते हुए सुना गया था। उनकी आवाज स्टम्प माइक में कैद हो गई थी।

रोहित ने कहा, मैं मैदान पर काफी भावुक हो जाता हूं। पिछले मैच के कुछ फैसले गलत थे और आज मैदान पर हम थोड़े सुस्त थे। अंत में उद्देश्य काम पूरा करना है और कभी-कभी हम बहुत ज्यादा भावुक हो जाते हैं। अगली बार मैं ध्यान रखूंगा कि कैमरा कहां है (हंसते हुए)।

उन्होंने मैच में 43 गेंदों पर 85 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई थी।  (आईएएनएस)

सोनाक्षी के बोल्ड लुक्स देखकर हैरान हो जाएंगे आप!

ब्लैक हैड्स को दूर करने के लिए घरेलू टिप्स

क्या देखा अपने: दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया अदांज



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0