नेहरा को अक्टूबर में आईपीएल होने की उम्मीद

नेहरा को अक्टूबर में आईपीएल होने की उम्मीद

नई दिल्ली । कोरोनावायरस के कारण इस समय आईपीएल का भविष्य अधर में लटका है, लेकिन पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को उम्मीद है कि आईपीएल का आयोजन अक्टूबर में हो सकता। नेहरा ने एक टीवी कार्यक्रम में कहा कि, अगर आईपीएल अगस्त में नहीं होता है और चीजें अक्टूबर तक सामान्य हो जाती हैं तो हमारे सामने पूरी तरह से स्थिति साफ होगी।

बीसीसीआई भी आईपीएल के लिए अक्टूबर-नवंबर की समय सीमा पर विचार कर रही है लेकिन इसके लिए उस समय होने वाले टी-20 विश्व कप का स्थगित होना जरूरी है।

आईपीएल की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी लेकिन कोविड-19 के कारण इसे 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। इस समय पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन है जो 14 अप्रैल को खत्म होगा। इसी के बाद आईपीएल को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी। (आईएएनएस)

अनचाहे बालों को हटाना अब मुसीबत नहीं...

उफ्फ्फ! दीपिका का इतने हसीन जलवे कवर पेज पर...

क्या देखा अपने: दीपिका पादुकोण का ग्लैमर अवतार



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0