नवीन चंद्रा मंथ ऑफ मधु से दर्शकों को फिर से दिखाएंगे अपनी अदाकारी का जादू

नवीन चंद्रा मंथ ऑफ मधु से दर्शकों को फिर से दिखाएंगे अपनी अदाकारी का जादू

हैदराबाद । आखिरी बार हमने युवा अभिनेता नवीन चंद्र को राणा दग्गुबाती और सई पल्लवी की विराट पर्वम में देखा था। अब अभिनेता अपनी अगली फिल्म के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए पहुंच रहे हैं। फिल्म का फस्र्ट लुक पोस्टर के साथ टाइटल भी आउट हो गया है। निर्देशक श्रीकांत नागोठी के साथ नवीन चंद्रा के सहयोग का शीर्षक मंथ ऑफ मधु है।

इससे पहले दोनो ने साथ में भानुमति रामकृष्ण (2020) में काम किया है। जो तेलुगु ओटीटी प्लेटफॉर्म अहा पर रिलीज हुई थी।

फिल्म का प्रचार करने और इसके शीर्षक का खुलासा करने के लिए, निर्माताओं ने फस्र्ट-लुक पोस्टर का भी अनावरण किया।

मंथ ऑफ मधु में फीमेल लीड रोल में नजर आएंगी कलर्स स्वाति, श्रेया नविले और हर्ष चेमुडु भी अहम भूमिका निभाएंगे।

फिल्म का निर्माण यशवंत मुलुकुटला ने किया है और अचु राजमणि संगीतकार हैं। जल्द ही टीजर और रिलीज डेट का खुलासा किया जाएगा।

--आईएएनएस

क्या सचमुच लगती है नजर !

ये बातें भूल कर भी न बताएं गर्लफ्रेंड को...

जानें 10 टिप्स: पुरूषों में क्या पसंद करती हैं लडकियां



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0