‘द लायन किंग’ के तेलुगू संस्करण के सिम्बा बने नानी

‘द लायन किंग’ के तेलुगू संस्करण के सिम्बा बने नानी

मुंबई। अभिनेता नानी को आगामी लाइव-एक्शन ‘द लायन किंग’ के तेलुगू संस्करण में प्रतिष्ठित पात्र सिम्बा के किरदार को आवाज देने के लिए अनुबंधित किया गया है।

नानी ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं बचपन से डिज्नी की फिल्मों का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं और मेरे पास उनके मशहूर किरदारों की खूबसूरत यादें हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सिम्बा एक ऐसा चरित्र है, जो फिल्म ‘द लायन किंग’ से पसंदीदा किरदार है और जब तेलुगू में उसे आवाज देने का अवसर आया, तो मैं उत्साहित और रोमांचित हो गया। ‘द लायन किंग’ बेहतरीन पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है और मुझे उम्मीद है कि मेरे प्रशंसक और फिल्म प्रेमी मेरी इस नई भूमिका की सराहना करेंगे।’’

फिल्म भारत में 19 जुलाई को अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।
(आईएएनएस)

क्या देखा अपने: दीपिका पादुकोण का ग्लैमर अवतार

सोनाक्षी के बोल्ड लुक्स देखकर हैरान हो जाएंगे आप!

क्या सचमुच लगती है नजर !



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0