‘बू...’ में मेरा किरदार दूसरों को बेवकूफ लग सकता है : अनिल

‘बू...’ में मेरा किरदार दूसरों को बेवकूफ लग सकता है : अनिल

मुंबई। अभिनेता अनिल चरणजीत वेब सीरीज ‘बू...सबकी फटेगी’ में जल्द ही नजर आने वाले हैं। सीरीज में अपने किरदार के बारे में उनका कहना है कि इस हॉरर कॉमेडी वेब सीरीज में वह जिस किरदार को निभा रहे हैं वह दर्शकों को बेवकूफ लग सकता है।

अनिल ने यहां मीडिया को बताया, ‘‘मैं इस शो में सरताज के किरदार को निभा रहा हूं। वह दूसरों को बेवकूफ लग सकता है, लेकिन वह हर स्थिति को बड़ी ही गंभीरता से लेता है। मुझे ऐसा लगता है कि मेरा किरदार कहानी के आधार पर सीरीज को आगे ले जाता है।’’

एएलटी बालाजी के इस शो की शुरुआत गुरुवार से होगी। इसमें अनिल के अलावा मल्लिका शेरावत, तुषार कपूर और संजय मिश्रा जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

(आईएएनएस)

सावधान! रसोई में रखी ये 5 चीजें, बन सकती है जहर!

घरेलू उपाय से रखें पेट साफ

लडकों की इन 8 आदतों से लडकियां करती हैं सख्त नफरत



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0