गुस्से में आकर मां ने की 2 साल की बच्ची की हत्या, गिरफ्तार

गुस्से में आकर मां ने की 2 साल की बच्ची की हत्या, गिरफ्तार

पणजी। पणजी से एक मां द्वारा अपनी ही बच्ची को मार डालने की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक अधेड़ उम्र की महिला को कथित तौर पर उसकी दो साल की बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गोवा पुलिस के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी। आरोपी आजिया रोड्रिग्स को दक्षिणी गोवा के समुद्र तटीय गांव बेताल्बतिम से उसके घर से आधी रात को गिरफ्तार किया गया। शुरुआत में आजिया ने अपनी सास पर दो साल की बच्ची की हत्या का आरोप लगाया।

प्रवक्ता ने कहा, "हमने आजिया और उसकी सास सेबेस्टिना को आमने-सामने बिठाया। कुछ समय बाद आजिया टूट गई और उसने अपनी बेटी की हत्या करने की बात मान ली।"

पुलिस के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में यह पता चला है कि आजिया और उसकी सास आए दिन घरेलू मुद्दों पर आपस में लड़ती थीं, जबकि आजिया के पति एक क्रूज जहाज पर काम करने की वजह से लंबे समय से घर से दूर थे।

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टेम के लिए भेज दिया गया है। (आईएएनएस)

अनचाहे बालों को हटाना अब मुसीबत नहीं...

5 कमाल के लाभ बाई करवट सोने के...

गुलाबजल इतने लाभ जानकर, दंग रह जाएंगे आप...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0