स्पेनिश लीग : मेसी के गोल से जीता बार्सिलोना, शीर्ष पर कायम

स्पेनिश लीग : मेसी के गोल से जीता बार्सिलोना, शीर्ष पर कायम

मेड्रिड। सुपरस्टार लियोनेल मेसी के आखिरी पलों में किए गए गोल के दम पर बार्सिलोना ने स्पेनिश लीग के मुकाबले में एटलेटिको मेड्रिड को 1-0 से मात दे अपना पहला स्थान कायम रखा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रविवार को खेले गए मैच में अर्जेटीना के इस खिलाड़ी ने लुइस सुआरेज के साथ वन टू वन खेलते हुए जगह बनाई और फिर अपने बाएं पैर से गेंद को नेट में डाल बार्सिलोना को एक गोल से आगे कर दिया।

इस मैच में दोनों टीमों के पास जीत हासिल करने के मौके थे। अंत में हालांकि जीत बार्सिलोना के हिस्से आई जिससे उसने रियल मेड्रिड द्वारा पहले स्थान को लेकर बनाए जा रहे दबाव को कम कर दिया।

रियल मेड्रिड ने डेपोर्टिवो अलावेस को मात दे पूरे तीन अंक लिए। रियल मेड्रिड के लिए सर्जियो रामोस और डानी कारवाजाल ने गोल किए। रामोस ने 52वें मिनट में गोल किया। इसके बाद हालांकि पेनाल्टी पर लुकास पेरेज ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया।

दानी ने रियल मेड्रिड की उम्मीदों को खत्म नहीं होने दिया और गोल कर उसे अहम जीत दिलाई। (आईएएनएस)

पुरुषों की इन 5 खूबियों पर मर-मिटती हैं महिलाएं

उफ्फ्फ! दीपिका का इतने हसीन जलवे कवर पेज पर...

 जानें किस राशि की लडकी का दिल जितना है आसान!



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0