मेसी ने रोनाल्डो के हैट्रिक रिकॉर्ड की बराबरी की

मेसी ने रोनाल्डो के हैट्रिक रिकॉर्ड की बराबरी की

बार्सिलोना। स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना के लिए खेलने वाले महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने ला-लीगा में सबसे ज्यादा हैट्रिक लगाने के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। मेसी ने शनिवार को यहां सेल्टा वीगो के खिलाफ खेले गए लीग के 12वें दौर के मैच में दमदार हैट्रिक लगाई। उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर बार्सिलोना ने 4-1 से पराजित किया।

युएफा के अनुसार, लीग में मेसी की यह 34वीं हैट्रिक थी। इसी के साथ उन्होंने लीग में सबसे ज्यादा हैट्रिक लगाने के पुर्तगाल के करिश्माई खिलाड़ी रोनाल्डो की बराबरी कर ली है।

इटली के चैम्पियन क्लब जुवेंतस में जाने से पहले रोनाल्डो ने रियल मेड्रिड के लिए दमदार प्रदर्शन करते हुए 34 हैट्रिक लगाई थी। हालांकि, देश और क्लब के लिए हैट्रिक लगाने के मामले में रोनाल्डो अभी भी ऊपर खड़ हैं।

रोनाल्डो ने अबतक कुल 54 हैट्रिक लगाई है जबकि मेसी ने अर्जेटीना और अपने क्लब के लिए कुल मिलकार 52 हैट्रिक लगा चुके हैं। मेसी ने चैम्पियंस लीग में अबतक आठ हैट्रिक लगाई है।

वीगा के ऊपर मिली जीत के साथ की मौजूदा चैम्पियन बार्सिलानो तालिका में 25 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। वीगो की हालत खराब है और वह नौ अंकों के साथ 18वें स्थान पर काबिज है। (आईएएनएस)

तिल मस्सों से हमेशा की मुक्ति के लिए 7 घरेलू उपाय

क्या देखा अपने: दीपिका पादुकोण का ग्लैमर अवतार

सोनाक्षी के बोल्ड लुक्स देखकर हैरान हो जाएंगे आप!



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0