मैक्सवेल की पारी अलग थी : कोहली

मैक्सवेल की पारी अलग थी : कोहली

चेन्नई। रॉयल चेलेंजर बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली जीत के बाद कहा कि टीम के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की पारी अलग थी। मैक्सवेल ने हैदराबाद के खिलाफ 41 गेंदों पर 59 रन बनाए थे, जिसकी मदद से बेंगलोर की टीम 149 रन का लड़ने लायक स्कोर खड़ा कर सकी थी। मैक्सवेल का पिछले तीन सीजन में यह पहला अर्धशतक था।

कोहली ने कहा, मेरे ख्याल से हमारे लिए मैक्सवेल की पारी अलग थी। मैक्सवेल ने हमें लय प्रदान की और स्कोर 150 के करीब पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि हैदराबाद ने जब अच्छी शूरूआत की तो उन्हें चिंता हो गई थी। हैदराबाद ने 16 ओवर में दो विकेट पर 115 रन बना लिए थे लेकिन अंत में उसे हार का सामना करना पड़ा।

कोहली ने कहा, पिच इतनी बेहतर कभी नहीं थी और इस मैच में दबाव में हमारी कोशिश सही रही। पुराने गेंद से पिच चुनौतीपूर्ण हो गई थी। मुझे भरोसा था कि हम यह मुकाबला जीत सकते हैं।  (आईएएनएस)

ये बातें भूल कर भी न बताएं गर्लफ्रेंड को...

आलिया भट्ट की कातिल अंदाज देखकर दंग रहे जाऐंगे आप

5 घरेलू उपचार,पुरूषों के बाल झडना बंद



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0