उत्तर प्रदेश के इटावा में वैशाली एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, 20 यात्री जख्‍मी

उत्तर प्रदेश के इटावा में वैशाली एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, 20 यात्री जख्‍मी

इटावा । उत्तर प्रदेश के इटावा में वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में आग लग गई है। ट्रेन नंबर 12554 दिल्ली से सहरसा जा रही थी। फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके के मैनपुरी आउटर फाटक के पास ट्रेन के कोच में आग लग गई। हादसे में 20 यात्री घायल हो गए हैं। इन्‍हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इटावा सदर तहसील के तहसीलदार ने अपने एक बयान में बताया कि नई दिल्ली से सहरसा जंक्शन जाने वाली यात्री ट्रेन संख्या-12554 के एक कोच एस-6 में इटावा जंक्शन में अज्ञात कारण से आग लग गई। उक्त घटना में 20 यात्री आंशिक रूप से घायल हुए हैं। इनमें 13 को उत्तर प्रदेश आर्युविज्ञान संस्थान सैफई रेफर किया गया है एवं 7 का लाज जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है व एक यात्री को डिस्चार्ज कर निवास स्थान पर भेज दिया गया है। उक्त घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। इसमें कुछ यात्री बिहार और यूपी के हैं।

देहात के पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि दिल्ली से सहरसा जंक्शन जाने वाली ट्रेन संख्या-12554 के एक कोच एस-6 में आग लग गई थी। पता लगते ही तत्काल रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। इस हादसे में किसी जनहानि की खबर नहीं है। ट्रेन 30-35 मिनट के लिए रोकी गई थी। हादसे के शिकार अधिकतर रेल यात्री छठ पूजा में शामिल होने जा रहे थे।

--आईएएनएसये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

 जानें किस राशि की लडकी का दिल जितना है आसान!

क्या आप जानते हैं गर्म दूध पीने के ये 7 फायदे

जानिये, दही जमाने की आसान विधि



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0