कई लोगों ने मुझे ‘पैडमैन’ बनाने से मना किया था : ट्विंकल

कई लोगों ने मुझे ‘पैडमैन’ बनाने से मना किया था : ट्विंकल

मुंबई। लेखिका-निर्माता ट्विंकल खन्ना ने पिछले साल अपने प्रोडक्शन हाउस मिसेज फनीबोन्स मूवीज की शुरुआत की और अपने पति अक्षय कुमार की फिल्म ‘पैडमैन’ से डेब्यू किया। ट्विंकल का कहना है कि ऐसे कई सारे लोग थे जिन्होंने पैड पर फिल्म बनाने से मुझे मना किया था।

सामाजिक मुद्दे पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार इस फिल्म को मिलने के एक दिन बाद ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘इस सफर की शुरुआत पांच साल पहले माहवारी पर कॉलम लिखने से हुई थी, इसके बाद मैंने अपनी दूसरी किताब में अरुनाचलम मुरुगनाथनम के बारे में लिखा और आखिरकार आया ‘पैडमैन’। कई लोगों ने पैड पर फिल्म बनाने से मुझे मना किया था और मिसेज फनीबोन्स मूवीज की पहली फिल्म ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता।’’

ट्विंकल ने आगे लिखा, ‘‘कभी-कभी अच्छी नीयत के साथ जब आप शुरुआत करते हैं तो किस्मत आपका साथ देती है।’’

इसके बाद ट्विंकल ने फिल्म के निर्देशक आर. बाल्की और फिल्म के कलाकारों को भी बधाई देते हुए उनकी सराहना की।
(आईएएनएस)

गुलाबजल इतने लाभ जानकर, दंग रह जाएंगे आप...

अनचाहे बालों को हटाना अब मुसीबत नहीं...

जानिये, दही जमाने की आसान विधि



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0