महाराष्ट्र : सडक़ दुर्घटना में 11 की मौत

महाराष्ट्र : सडक़ दुर्घटना में 11 की मौत

धुले (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के धुले में एक कंटेनर ट्रक और राज्य परिवहन बस की सीधी टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

धुले नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ए.एल. पाटिल के अनुसार, नीमगुल गांव के पास रविवार देर रात यह दुर्घटना घटित हुई।

पाटिल ने आईएएनएस को बताया, ‘‘जब शहादा-दोंडाईचा रोड पर हादसा हुआ उस समय बस औरंगाबाद की ओर जा रही थी। दोनों वाहनों के चालक मारे गए।’’

मृतकों की संख्या बढऩे की आशंका है क्योंकि कम से कम तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
(आईएएनएस)

10 टिप्स:होठ रहें मुलायम, खूबसूरत व गुलाबी

क्या देखा अपने: दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया अदांज

क्या देखा अपने उर्वशी रौतेला का गॉर्जियास अवतार



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0