माधुरी दीक्षित : अपने प्रियजनों को पहले से कहीं ज्यादा करीब रखें

माधुरी दीक्षित : अपने प्रियजनों को पहले से कहीं ज्यादा करीब रखें

नई दिल्ली। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने ने कहा है कि इस संकट के समय में अपने प्रियजनों के और अधिक करीब रहने की जरूरत है। माधुरी ने एक नई पोस्ट में यह बात कही, जो उन्होंने मंगलवार शाम को साझा की। माधुरी ने तस्वीर साझा करते हुए उसके साथ लिखा, अपने प्रियजनों को पहले से कहीं ज्यादा करीब रखें। इस तस्वीर में वह अपने पति श्रीराम नेने के साथ दिखाई दे रहीं हैं, जिन्हें मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।

फोटो देखने से प्रतीत हो रहा है कि यह विदेश का है, जिसमें माधुरी एक काले रंग की फुल-स्लीव टॉप में दिख रहीं हैं। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है और वह चश्मे और स्नीकर्स के साथ कैजुअल लुक में काफी खूबसूरत दिखाई दे रहीं हैं। उनके पति नेने सफेद शर्ट और शॉर्ट्स के साथ मोजे और स्नीकर्स के साथ गहरे नीले रंग का पुलओवर पहने दिख रहे हैं।

इस पोस्ट पर सबसे पहले प्रतिक्रिया करने वाले अर्जुन बिजलानी थे, जिन्होंने युगल को क्यूट यानी प्यारा बताया।

माधुरी अगली बार वेब सीरीज फाइंडिंग अनामिका में नजर आएंगी। वह एक सुपरस्टार की भूमिका निभा रहीं हैं, जो लापता हो जाता है। इसमें मानव कौल और मोहित रैना भी दिखाई देंगे। (आईएएनएस)

आलिया भट्ट की कातिल अंदाज देखकर दंग रहे जाऐंगे आप

उफ्फ्फ! दीपिका का इतने हसीन जलवे कवर पेज पर...

परिणीती का मस्त Style देखकर आप भी कहेंगे हाय!



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0