लॉकडाउन में पियानो बजाना सीख रहे हैं ऋतिक

लॉकडाउन में पियानो बजाना सीख रहे हैं ऋतिक

मुंबई। कोरोनावायरस की कड़ी को तोड़ने के लिए देशभर में बुलाए गए 21 दिनों के लॉकडाउन में बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन पियानो बजाना सीख रहे हैं। ऋतिक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह पियानो बजाते हुए नजर आ रहे हैं।

इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, वेदांतु (और घर में मेरे छोटे से पियानोवादक) के 21 दिन लर्निग चैलेंज से प्रेरित हुआ। इसलिए मैं अभी मिशन पियानो पर हूं। वैसे यह मस्तिष्क के दोनों हिस्सों को सक्रिय करने का भी एक बढ़िया तरीका है। वेदांतु द्वारा सीखने और विकास करने की एक अनूठी पहल।

ऋतिक अपने इस पोस्ट में अपनी पत्नी सुजैन को फोटो बॉम्ब कहकर बुलाते हैं। फोटोबॉम्ब यानि वह इंसान जो किसी तस्वीर को बिगाड़ने का काम करता है। सुजैन की एक झलक इस वीडियो में देखने को मिलती है और इसीलिए ऋतिक उन्हें ऐसा कहते हैं। ऋतिक ने लिखा कि सुजैन उनके घर की डिजाइन से संबंधित कमियों का विश्लेषण कर रही हैं।

ऋतिक के इस क्लिप को इंस्टाग्राम पर उनके प्रशंसक खूब पसंद कर रहे हैं। इसे अब तक दस लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। (आईएएनएस)

हर मर्द में छिपी होती है ये 5 ख्वाहिशें

उफ्फ्फ! ऐश ये दिलकश अदाएं...

Top 7 बिना मेकअप के देखा है टीवी अभिनेत्रियों को !



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0