लियाम ने माइली सायरस से तलाक के लिए अर्जी दी

लियाम ने माइली सायरस से तलाक के लिए अर्जी दी

लॉस एंजेलिस। अभिनेता लियाम हेम्सवर्थ ने ‘आपस में मतभेद’ होने का हवाला देते हुए गायिका माइली सायरस से तलाक की अर्जी दाखिल की।

टीएमजेड डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के एक साल से भी कम समय के बाद दोनों ने 10 अगस्त को एक-दूसरे से अलग होने की घोषणा की।

दोनों से संबंधित सूत्रों ने कहा कि उनकी आमदनी को लेकर दोनों के बीच एक लिखित समझौता है इसलिए पैसे को लेकर दोनों में कोई झगड़ा नहीं होगा।

सायरस पिछले वीकेंड हॉलीवुड नाइटक्लब में सेलेब्रिटी ब्लॉगर कैटलिन कार्टर संग नजर आई थीं।

पेजसिक्स डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, क्लब में इन दो महिलाओं को कथित तौर पर संबंध बनाते हुए देखा गया और कौन क्या देख रहा है इससे वे बेखबर थे।
(आईएएनएस)

क्या सचमुच लगती है नजर !

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सफेद रंग के लिबास में

सोनाक्षी के बोल्ड लुक्स देखकर हैरान हो जाएंगे आप!



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0