अपना वाइन रेंज लॉन्च करेंगी काइली मिनोग

अपना वाइन रेंज लॉन्च करेंगी काइली मिनोग

लॉस एंजेलिस। गायिका-गीतकार काइली मिनोग कथित तौर पर इस साल के अंत में अपनी शराब (वाइन) की रेंज लॉन्च करने को लेकर बातचीत कर रही हैं। डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई पॉप स्टार (51), कथित तौर पर अपने सिग्नेचर वाइन बनाने को लेकर वाइनयार्ड से बातचीत कर रही हैं।

म्यूजिक करियर के अलावा मिनोग ने परफ्यूम, कपड़े और बेडिंग की रेंज सहित अन्य व्यवसाय में भी सफलता हासिल की है।

एक सूत्र ने द सन को बताया, वह इस परियोजना को पूरा करने के लिए अपनी टीम के साथ काम कर रही हैं और सही अंगूर की खोज के लिए वह कई वाइनयार्ड (अंगूर के बाग) के साथ बातचीत कर रही हैं। (आईएएनएस)


 जानें किस राशि की लडकी का दिल जितना है आसान!

लडकों की इन 8 आदतों से लडकियां करती हैं सख्त नफरत

पुरुषों की इन 5 खूबियों पर मर-मिटती हैं महिलाएं



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0