कोहली और इशांत ने मयंक को किया ट्रोल

कोहली और इशांत ने मयंक को किया ट्रोल

नई दिल्ली। लॉकडाउन के बाद भारतीय क्रिकेटर फिर से ट्रेनिंग पर लौट आए हैं, जहां उन्हें सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो पोस्ट करते हुए देखा जा सकता है। हाल ही में हार्दिक पांड्या और कप्तान विराट कोहली ने अपने वर्कआउट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। अब इस कड़ी में एक अन्य क्रिकेटर मयंक अग्रवाल ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में मयंक एकदम उल्टे लटके नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो पर कोहली और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने उन्हें ट्रोल किया है।

कोहली ने मयंक की तस्वीर पर मजाकिया अंदाज में लिखा, क्या हो गया है भाई। मुझे लगता है लॉकडाउन असहनीय सीमा तक पहुंच गया है।

वहीं इशांत ने कमेंट करते हुए लिखा, राजे दुनिया उल्टी दिख रही है या सीधी।

कोहली ने भी शुक्रवार को एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह रोजाना की तरह ही अभ्यास करते हुए नजर आ रहे थे। (आईएएनएस)


वक्ष का मनचाहा आकार पाएं

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सफेद रंग के लिबास में

हर मर्द में छिपी होती है ये 5 ख्वाहिशें



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0