किरण चौधरी प्राइड ऑफ राजस्थान 2026 अवॉर्ड से सम्मानित

किरण चौधरी प्राइड ऑफ राजस्थान 2026 अवॉर्ड से सम्मानित


खास खबर। बीकानेर 

राजस्थानी संस्कृति के संरक्षण व उत्थान में योगदान के लिए किरण चौधरी को राष्ट्रीय नारी सशक्तीकरण संघ की ओर से प्राइड ऑफ़ राजस्थान 2026 से सम्मानित किया गया। एआइसीटीई इनोवेशन सेंटर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद मंजू शर्मा एवं दर्शन सिंह चौधरी ने किरण चौधरी को पारंपरिक राजस्थानी पोशाक के सुंदर सृजन एवं नवाचार के लिए प्राइड ऑफ़ राजस्थान 2026 अवार्ड से सम्मानित किया। 

समारोह में राजस्थान एवं अन्य प्रदेशों से कला,संस्कृति, नृत्य, फैशन, चिकित्सा, लेखन एवं विभिन्न व्यवसायों से जुड़ी महिला उद्यमियों को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। किरण चौधरी 14 सालों से फैशन के क्षेत्र में कार्य कर रही है। उनके द्वारा निर्मित परिधानों की अलग पहचान है। देश के जाने-माने फैशन डिजाइनरों द्वारा भी उनके द्वारा तैयार डिजाइन का प्रयोग किया गया है। किरण चौधरी ने परंपरागत राजस्थानी पोशाक पहनकर अवार्ड ग्रहण किया।


सफेद बालों से पाएं निजात: अपनाएं ये 7Home tips

लडकों की इन 8 आदतों से लडकियां करती हैं सख्त नफरत

महिलाओं के ये 6 राज जान चौंक जाएंगे आप



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0